
अभ्युदय सिंह बॉयज सिंगल्स फाइनल में
ख़बर संक्षेप में
अभ्युदय सिंह ने दिल्ली के लक्ष्य ड्रोल को हराकर दीवान जगत मोहन लाल मेमोरियल एआईटीए नेशनल सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में बॉयज सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया। दिल्ली की ज्ञानश मनचंदा और अनय पांडे की जोड़ी ने बॉयज डबल्स का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में अभ्युदय सिंह और अनिरुद्ध कुमार को हराया। उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव ने राघव प्रभु को हराकर बॉयज सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया।