
रामलला आरती पास बढ़ाने पर भरोसा
ख़बर संक्षेप में
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला के लिए आरती पास की संख्या दोगुनी करने पर विचार कर रहा है। श्रद्धालु अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे और पहले से ही पास बुक कर सकेंगे। दिवाली से पहले जब महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि आएंगे तो इस पर निर्णय लिया जा सकता है।