
प्रयागराज एमएलसी चुनाव में दो फर्जी मतदाता पकड़े गए
ख़बर संक्षेप में
हरवारा मतदान केंद्र पर पकड़े जाने के बाद सपा नेताओं ने फर्जी मतदाता अमि चंद और सुनैना को पुलिस को सौंपा। सपा ने मतदाता सूची में गड़बड़ी और डराने-धमकाने से चुनाव प्रभावित होने का आरोप लगाया। डॉ. मानसिंह यादव ने अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की।