चार युवकों की हिरासत को लेकर हस्तिनापुर थाने में महिलाओं का प्रदर्शन
ख़बर संक्षेप में
चेतवाला गांव के चार युवकों को हिरासत में लिए जाने के बाद महिलाओं ने हस्तिनापुर थाने में प्रदर्शन किया। युवकों की सुरक्षा को लेकर परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है और कई मामलों में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।