
बीएपी के 21 उम्मीदवार सलुंबर जिला परिषद के लिए मैदान में
ख़बर संक्षेप में
सलुंबर भारत आदिवासी पार्टी ने जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों जयसमंद, सारदा, सेमरी, गिंङला, झल्लारा के लिए 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है। चयन प्रक्रिया में केंद्रीय एकीकरण समिति की सहमति के साथ सामाजिक प्रतिनिधि चयन प्रणाली का पालन किया गया। बीएपी के जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने लासड़िया स्थित केजरीवाल जी मार्केट कार्यालय से विभिन्न वार्डों के महिला और पुरुष उम्मीदवारों की सूची जारी की।