
हनुमानगढ़ में ट्रेन से दर्जन भर मवेशी मारे गए
ख़बर संक्षेप में
शुक्रवार सुबह हनुमानगढ़ में टिब्बी रोड पर नहर के पास ट्रेन की चपेट में आने से दर्जन भर मवेशी मारे गए। मवेशी चरने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे कि अचानक ट्रेन आ गई, जिससे स्थानीय पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। पशुपालकों ने मौत के लिए मुआवजे की मांग की है।