दिल्ली में वित्त मंत्रालय ने बॉडी बिल्डिंग का खिताब जीता
ख़बर संक्षेप में
सीएसओआई विनय मार्ग में आयोजित अखिल भारतीय अंतर मंत्रालय बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में वित्त मंत्रालय ने टीम चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। संचार मंत्रालय 49 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि रेल मंत्रालय 34 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक और खेल बोर्ड द्वारा आयोजित इस आयोजन में 14 मंत्रालयों के लगभग 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया।