
ग्रेटर नोएडा में 13 साल की बच्ची की 21वीं मंजिल से कूदने से मौत
ख़बर संक्षेप में
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली स्थित महागुन मेवुड्स सोसाइटी में शुक्रवार तड़के 13 साल की बच्ची ने 21वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। पुलिस आत्महत्या की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि एक दिन पहले उसकी मां ने उसे डांटा था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।