
सिरोही: पिंडवाड़ा में दो साल में आदिवासी छात्रों के लिए बनेगा मॉडर्न कॉलेज
ख़बर संक्षेप में
पिंडवाड़ा में करीब 600 आदिवासी छात्रों के लिए 6 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मॉडर्न कॉलेज भवन। भमाशाह परिवार ने साढ़े तीन करोड़ रुपए की जमीन राज्य सरकार को दान दी। जिसके बाद जयपुर में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। नए भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।