
बिजली बंद के समर्थन में ग्रामीणों ने भिवानी-जींद रोड को किया अवरुद्ध
ख़बर संक्षेप में
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में बस गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को भिवानी-जींद रोड को अवरुद्ध कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने और थाने में बातचीत कराने के बाद यातायात बाधित होने की समस्या का समाधान हो गया। ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद रोड को खोल दिया गया।