
सीएमओ दफ्तर में शामली की आशा कार्यकर्ताओं का धरना
ख़बर संक्षेप में
शामली की आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ दफ्तर में धरना दिया और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे रिपोर्ट दर्ज नहीं करेंगी और न ही काम पर लौटेंगी। उनका आरोप है कि उनकी मांगों को लेकर काम बंद करने के बावजूद बीपीएम उन पर रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव बना रहा है। कार्यकर्ताओं के काम के बहिष्कार से स्वास्थ्य विभाग के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है।