
लखनऊ के मंदिर में 11 वर्षीय आर्यमा ने 2 घंटे 5 मिनट में गीता का पाठ किया
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ की 11 वर्षीय आर्यमा शुक्ला ने श्री बालाजी वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में ब्रह्मोत्सव के दौरान बिना किताब देखे संस्कृत में पूरी श्रीमद् भगवद् गीता का पाठ किया। उन्होंने बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के 3000 से अधिक संस्कृत श्लोकों को कंठस्थ कर लिया है। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा आर्यमा ने शांति और धर्म के संदेश पर गीता की व्याख्या की।