
26 अक्टूबर को रुद्रपुर में शुरू होगी रामलीला
ख़बर संक्षेप में
26 अक्टूबर से रुद्रपुर में अयोध्या के नामी कलाकार लाइव रामलीला का आयोजन करेंगे। श्री दुधेश्वर नाथ रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दस दिवसीय आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक होगा। कमेटी ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वे धार्मिक आयोजन में परिवार के साथ शामिल हों।