
फलोदी चुनाव: आज नामांकन कल मतदान
ख़बर संक्षेप में
फलोदी में सरपंच और पंच पदों के लिए आज नामांकन हो रहे हैं। इन पदों के लिए कल मतदान होगा और शाम तक नतीजे आ जाएंगे। जिला प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा। फलोदी की पंचायत समिति में 36 ग्राम पंचायतें हैं।