
लखनऊ में रामायण की यात्रा
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ में ऐशबाग रामलीला मैदान से शुरू होकर 32 रथों में रामायण के पात्रों के साथ राजा रामचन्द्र की नगर दर्शन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा वर्मा स्टॉप, पीली कालोनी, वाटर वर्क्स रोड, कोयला मंडी से होती हुई बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भक्ति भाव से संपन्न हुई। आरती यात्रा माता धर्मध्वजी देवी मंदिर पर संपन्न हुई।