
कुरावन में स्कूल जाने की तैयारी करते समय छात्र को नाग ने काटा
ख़बर संक्षेप में
कुरावन गांव के पुरवा में बिजली बोर्ड के पास हेयर क्लिप लेने जाते समय आठवीं कक्षा की छात्रा सोफिया बानो को एक जहरीले सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने उसे कुमारगंज के 100 बेड वाले अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरों ने सांप को नाग बताया और उसे इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गांव के मुखिया सहित ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंचाया।