
31 अक्टूबर को वाराणसी से चलेगी वंदे भारत स्लीपर
ख़बर संक्षेप में
यूपी की पहली और देश की दूसरी स्लीपर ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस 31 अक्टूबर से नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को एक साथ हरी झंडी दिखाएंगे। स्लीपर वंदे भारत शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से रात 08:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस सेवा से दोनों शहरों के यात्रियों की यात्रा के हालात बेहतर होने की उम्मीद है।