
फर्रुखाबाद में स्नातक 8.50, शिक्षक एमएलसी 15.73
ख़बर संक्षेप में
फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह 8 बजे से आगरा मंडल स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहले दो घंटे में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 8.50 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 15.73 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम चार बजे तक मतदान जारी रहेगा।