
एमएलसी सीटों के लिए आज अलीगढ़ में 43,911 मतदाता वोट डालेंगे
ख़बर संक्षेप में
आगरा मंडल स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू स्नातक सीट के लिए 37 और शिक्षक सीट के लिए 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह ने 13 बूथों पर चिंता जताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। जिले के 56 स्टेशनों पर 43 हजार से अधिक मतदाता वोट डालेंगे।