सवाई माधोपुर में आज मिलन समारोह
ख़बर संक्षेप में
भारत यात्रा साहू समाज का मिलन समारोह आज सवाई माधोपुर में आलमपुर मंडी रोड स्थित एक निजी होटल में हो रहा है। राठौर तेलियां साहू समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित 12 दिवसीय यात्रा का शुभारंभ 20 अक्टूबर को मुंबई से हुआ था, जो 31 अक्टूबर को नागपुर में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान युवाओं को समाज से जोड़ने, महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और मृत्यु भोज और दहेज प्रथा को खत्म करने पर चर्चा की जाएगी।