दिवाली पर सरकारी स्कूल बिना बजट रोशन, जनता के सहयोग पर निर्भर
ख़बर संक्षेप में
शिक्षा विभाग ने दिवाली के लिए अजमेर सहित प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सफाई, मरम्मत और सजावट का अभियान शुरू किया है। संस्थानों के प्रमुखों को सफाई, मरम्मत, रंगरोगन और रोशनी की व्यवस्था के लिए उपलब्ध संसाधनों से काम चलाना होगा। स्कूलों को व्यवस्थित ढंग से सजाने के लिए 22 अक्टूबर से दिवाली तक का समय दिया गया है।