
कानपुर के 43 युवकों से फर्जी नौकरी ऑफर के नाम पर 80 लाख की ठगी
ख़बर संक्षेप में
कानपुर के 43 युवकों ने फर्जी नियुक्ति के नाम पर सरकारी नौकरी का झांसा देकर 80 लाख गंवा दिए। आरोपियों ने खुद को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग का संयुक्त सचिव बताया। पुलिस कमिश्नर से पीड़ित लोगों की शिकायत के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।