
अहमदाबाद की क्राफ्ट यूनिवर्सिटी पैतृक कारीगरों को डिग्री देगी
ख़बर संक्षेप में
अहमदाबाद की क्राफ्ट यूनिवर्सिटी पैतृक कारीगरों को डिग्री देगी, पारंपरिक कौशल को अकादमिक मान्यता मिलेगी। देश भर में 55 की योजना के तहत आगरा सहित छह क्राफ्ट क्लस्टर उत्तर प्रदेश में खुलेंगे। कारीगर डिग्री हासिल करते हुए पारंपरिक शिल्प सीखेंगे, विश्वविद्यालय में क्राफ्ट मैनेजमेंट में मास्टर सहित पांच कोर्स शुरू होंगे।