
दिल्ली: जल संरक्षण के 31 संरक्षकों को मिलेगा जल प्रहरी सम्मान-2026
ख़बर संक्षेप में
जल संरक्षण और पुनरुद्धार के प्रयासों के लिए चुने गए देश भर के 31 जल संरक्षकों को जल प्रहरी सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाएगा। तीन मूर्ति में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के अजय क्रांतिकारी और डॉ. पवन कुमार सहित छह लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल होंगे।