
16 अलीगढ़ एथलीट डिविजनल ट्रायल के लिए चयनित
ख़बर संक्षेप में
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में अलीगढ़ के सोलह एथलीटों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी शुक्रवार को डिविजनल लेवल ट्रायल में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 1 नवंबर को डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में होगी। चुने गए एथलीटों में शिवम चौधरी, विजय कुमार आदि शामिल हैं।