यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 31 अक्टूबर से चलेगी
ख़बर संक्षेप में
यूपी की पहली और देश की दूसरी स्लीपर ट्रेन वंदे भारत 31 अक्टूबर से नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलेगी। इसी दिन वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जंक्शन पर स्वागत समारोह की तैयारी की जा रही है। जल्द ही इसके समय के बारे में आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।