नांगलमाल, मुंडाली में खूनी झड़प; 16 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ख़बर संक्षेप में
नांगलमाल, मुंडाली में दो गुटों के बीच मामूली कहासुनी के बाद लाठी, डंडे, धारदार हथियार से झड़प हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मुंडाली पुलिस ने 10 नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं और तनाव बढ़ने की आशंका जता रहे हैं।