
पंचायती राज चुनाव के चरण में 193 प्रत्याशी ने 221 नामांकन दाखिल किए
ख़बर संक्षेप में
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण में 193 प्रत्याशी 221 नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। सर्वाधिक 79 नामांकन उदयपुरवाटी पंचायत समिति को प्राप्त हुए हैं। नामांकन 23 अक्टूबर, शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं, जबकि शनिवार 24 अक्टूबर से इनकी जांच शुरू होगी।