
बाड़मेर में आज 418 सरपंचों और पंचों के नामांकन खुले
ख़बर संक्षेप में
बाड़मेर जिले में आज सुबह 8 बजे से 11 बजे तक 418 सरपंचों और पंचों के नामांकन प्राप्त होंगे। इसके बाद 11:30 बजे पत्रों की जांच होगी और दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। पहले चरण में 10 पंचायत समितियों में 24 अक्टूबर को चुनाव होंगे। मतदान दल 25 अक्टूबर तक बूथों पर रहेंगे।