पृषिता गुप्ता राष्ट्रीय शतरंज चैंपियन बनीं
ख़बर संक्षेप में
छत्रसाल स्टेडियम की 15 वर्षीय पृषिता गुप्ता ने हैदराबाद में 42वीं राष्ट्रीय सब जूनियर गर्ल्स अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप-2026 जीती। वह 2027 में पांच अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिसमें फिडे विश्व युवा अंडर-16 गर्ल्स चैंपियनशिप भी शामिल है। पृषिता अपनी सफलता का श्रेय कोच सोनू मैम और करुण दुग्गल के मार्गदर्शन को देती हैं।