
स्नातक चुनाव के लिए चित्रकूट के स्कूल बंद
ख़बर संक्षेप में
इलाहाबाद-झांसी निर्वाचन क्षेत्र स्नातक चुनाव के कारण चित्रकूट के स्कूल 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे। सभी हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 8 तक के छात्रों की नियमित कक्षाएं नहीं लगेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने सामान्य प्रशासन विभाग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद स्कूल बंद करने की घोषणा की।