
झज्जर में जनगणना-2027 चरण-2 की तैयारी शुरू
ख़बर संक्षेप में
झज्जर में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी अधिकारियों और कर्मचारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ शुरू हो गई है। हरियाणा के नागरिक दूसरे चरण के दौरान 10 से 24 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज करेंगे। प्रगणक 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।