
मेरठ के गांव में राशन कार्ड में बच्चों की मौत दिखायी गयी
ख़बर संक्षेप में
किनौनी में जीवित बच्चों के नाम राशन कार्ड से हटाकर मृत के रूप में अंकित कर दिया गया। बच्चों के जीवित होने के बावजूद परिवार की यूनिट भी रद्द कर दी गयी। गलत प्रविष्टियों के कारण परिवार को सरकारी लाभों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।