
असुरन में सम्मान समारोह : दुर्गा मंदिर के पास पुरस्कार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
ख़बर संक्षेप में
असुरन गोरखपुर में मेडिकल रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास श्री श्री नव दुर्गा स्वागतद्वार समिति द्वारा पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का सम्मान किया गया। जागरण ग्रुप के मोनू लखा द्वारा माता रानी के भजन प्रस्तुत किए गए। विभिन्न झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। मनोज कुमार यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम युवा नेता नवाब फारूक अशरफ के सहयोग से संपन्न हुआ।