
कानपुर थाने के बाहर शव रखकर किया गया जाम
ख़बर संक्षेप में
कानपुर के हनुमान विहार थाने के बाहर शव रखकर परिजनों व स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर हमीरपुर रोड को जाम कर दिया। इस वजह से पूरी तरह से जाम लग गया। थाने व नौबस्ता गल्ला मंडी में प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया। स्थिति को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। इस घटना के कारण लंबा जाम लग गया। वाहनों का आना जाना पूरी तरह से बंद हो गया।