
आगरा: नालियों में मिलीं 5 करोड़ रुपए की दवाएं; पांच कंपनियों ने नोटिसों को अनदेखा किया
ख़बर संक्षेप में
आगरा के धनौली और टेढ़ी बागिया में नालियों और झाड़ियों में पांच कंपनियों की 5 करोड़ रुपए की दवाएं मिलीं। कंपनियों द्वारा नोटिसों का जवाब न देने पर ड्रग विभाग ने रिमाइंडर जारी किए। फर्मों के सहयोग न करने से जांच में देरी हो रही है।