
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर झांसी में भूख हड़ताल करने वालों को पुलिस ने हिरासत में लिया
ख़बर संक्षेप में
झांसी में गांधी उद्यान में अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे भानु सहाय और 80 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने हिरासत में लिया। आंदोलनकारी बुधवार से ही भूख हड़ताल पर बैठे थे। बाबू सिंह यादव ने सरकार को चेतावनी दी थी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हिरासत में लिए गए नेता अब नवाबाद थाने में हैं। जेल में भी आंदोलन जारी रहेगा।