बाराम चुनाव से पहले भड़काऊ पोस्ट पर कानूनी कार्रवाई
ख़बर संक्षेप में
बाराम और पंचायत चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ सामग्री फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जा रही है। किसी भी धर्म या समुदाय से संबंधित भड़काऊ संदेश, अभद्र टिप्पणी, धमकी या फर्जी वीडियो साझा करने वालों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।