
MLA नितेश बेनीवाल ने चंडीगढ़ में इंटीरियर डिजाइनर कोमल प्रीत से शादी की
ख़बर संक्षेप में
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल के बेटे नितेश बेनीवाल ने 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ में रिटायर कर्नल की बेटी कोमल प्रीत से शादी की। बारात सिरसा के डडबा कलां से शुरू होकर 22 अक्टूबर को सिरसा वापस आई। 23 अक्टूबर को सिरसा के डडबा कलां गांव में रिसेप्शन रखी गई है, जिसमें हरियाणा और राजस्थान के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।