जयल-देह में 1.87 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे
ख़बर संक्षेप में
जयल और देह पंचायत समितियों के लिए जयल-देह में 22 अक्टूबर, गुरुवार को 1.87 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। जयल के 19 वार्डों में 1,11,993 मतदाता 121 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे, जबकि देह के 15 वार्डों में 89 मतदान केंद्रों पर 75,440 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिटर्निंग अधिकारी रणछोड़ लाल और डीवाईएसपी संजीव कुमार ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक कर निर्देश दिए। सरपंच और वार्ड पंच का मतदान 24 अक्टूबर को होगा।