गोरखपुर कबड्डी टीम ने डिविजनल ट्रायल जीता
ख़बर संक्षेप में
गोरखपुर की कबड्डी टीम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में डिविजनल ट्रायल में देवरिया को हराकर जीत हासिल की। जीत के बाद टीम को 22 से 24 अक्टूबर तक मुरादाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह मिल गई है। ट्रायल में गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर की टीमों ने हिस्सा लिया।