
अलीगढ़: आज उत्सव कार्यक्रम
ख़बर संक्षेप में
आज अलीगढ़ में रामलीला मैदान में रात 8 बजे भगवान राम की पालकी का रामलीला उत्सव का जुलूस शुरू होगा। चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज में शाम 7 बजे होली का उत्सव होगा, जबकि शाम 6 बजे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से झम्मन लाल मंदिर में शस्त्र पूजन होगा। अग्रसेन चौक में सुबह 9 बजे यज्ञ और प्रभात फेरी होगी, जबकि दोपहर 12 बजे गायत्री पैलेस में अग्रसेन जयंती की तैयारियों पर बैठक होगी।