गाजियाबाद: फोन छीनने वाले गैंग को टार्गेट करने के लिए बनी स्पेशल टीम
ख़बर संक्षेप में
गाजियाबाद में फोन छीनने वाले गैंग की कई घटनाएं सामने आने के बाद उन्हें पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई। साहिबाबाद स्टेशन के पास से 16 साल के एक नाबालिग को पकड़ा गया, जिससे चार लड़कों के गैंग की जानकारी मिली। अब छह पुलिसकर्मियों की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।