गंगानगर कॉलोनी में अवैध पोल लगाने के आरोप में छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ख़बर संक्षेप में
गंगानगर की कैलाश वाटिका कॉलोनी में अवैध पोल लगाने के आरोप में जेई सतीश सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एंटी पावर चोरी कंकरखेड़ा स्टेशन इंचार्ज की ओर से व्हाट्सएप पर मिली शिकायत के बाद सहायक अभियंता मो. रजा ने एफआईआर दर्ज कराई। अवैध निर्माण में कॉलोनी की लास्ट एलटी लाइन के पोल से स्पैनिश एलटी लाइन और पीसीसी पोल लगाया गया था।