
किदवई नगर में मुफ्त भोजन का वितरण
ख़बर संक्षेप में
किदवई नगर में श्री श्याम जी सेवा समिति द्वारा 21 अक्टूबर को सोटे वाले हनुमान मंदिर में लगभग 100 लोगों को बूंदी, पूरी और सब्जी का मुफ्त भोजन वितरित किया गया। संस्था के संस्थापक विशाल हरललका ने बताया कि समिति द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से चलाये जाते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की सेवा करना और सेवा भाव को बढ़ावा देना है।