राजकीय पीजी कॉलेज में विधि विभाग की स्थापना, निविदा जारी
ख़बर संक्षेप में
राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर-39 में विधि विभाग की स्थापना की जाएगी। निर्माण कार्य के लिए 10.90 करोड़ रुपये की निविदा जारी कर दी गई है। जिले के छात्रों को अब विधि की पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों के सरकारी कॉलेजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। निर्माण का काम उत्तर प्रदेश राज्य लोक निर्माण निगम कर रहा है। निविदा जारी होने के बाद इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।