
चुनाव के कारण वाराणसी के स्कूल दो दिन बंद
ख़बर संक्षेप में
भारत मिलाप और एमएलसी चुनाव के कारण वाराणसी में इंटर तक के स्कूल दो दिन बंद रहेंगे। प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल 22 और 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे। 22 अक्टूबर को नटी इमली के भारत मिलाप के लिए स्थानीय अवकाश है, जबकि 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दोनों दिन बंद रखने का आदेश दिया है।