
मेगा हाइवे पर ट्रक से 19 किलो डोडा-पोस्ट जब्त
ख़बर संक्षेप में
चूरू जिले में रतनगढ़ पुलिस ने प्याज के स्लाइस से लदे ट्रक से 19 किलो 860 ग्राम डोडा पोस्ट जब्त की। सूचना मिलने पर पडिहरा रेलवे गेट के पास पंजाब के दो तस्करों को पकड़ा गया। जब्त करने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।