
कैथल में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में किशोर की मौत
ख़बर संक्षेप में
पबसर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में काखेड़ी गांव के 17 वर्षीय नवजोत सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने सीवान थाना के बाहर कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक के पिता पूरन सिंह ने बताया कि मंगलवार रात यह हादसा हुआ।