
हरदोई में ऑटो पलटी, 8 घायल
ख़बर संक्षेप में
हरदोई के पचदेवरा क्षेत्र में शाहाबाद जाते समय एक ऑटो पलटी, जिसमें चालक सहित सात महिलाएं घायल हो गईं। अनंगपुर-पिपारिया मार्ग पर मुर्तजनगर धर्म कांते के पास यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन खाई में पलट गया। छह की हालत गंभीर है, दो को मामूली चोटें आई हैं। सीएचसी में इलाज चल रहा है।